दुर्ग में भाजयुमो का खास अभियान किया शुरू: कार्यकर्ताओं ने पाटे गड्ढे… शहर विधायक और निगम के खिलाफ जताया आक्रोश

  • दुर्ग शहर के कई सड़को का हाल बुरा
  • सड़क पर गड्ढों से लोग परेशान
  • भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पाटा गड्ढा
  • दुर्ग शहर विधायक और नगर निगम के खिलाफ जताया आक्रोश

दुर्ग। दुर्ग शहर में भाजयुमो ने आज अनोखा अभियान चलाया। शहर की दुर्दशा और जर्जर सड़को पर हुए गड्डो से आक्रोशित भाजयुमो ने खुद ही गड्डा पाटने का अभियान किया शुरू वही भाजयुमो अध्यक्ष ने शहर विधायक पर आरोप लगाते दिखावा छोड़ हकीकत पर ध्यान देने आह्वान किया। शहर में इन दिनों शहर के कई सड़को का हाल बुरा है। चाहे मुख्य सड़क हो या अंदुरूनी मार्ग। जहा सिर्फ और सिर्फ गड्ढा ही नजर आ रहा है।

जिससे आक्रोशित भाजयुमो के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर हुए गड्डों पर शहर विधायक अरुण वोरा और नगर निगम को आइना दिखाते हुए खुद ही गड्ढा पाटने का अभियान शुरू किया। इसी कड़ी में दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग पर पोलसाय पारा चौक पर हुए बड़े से गड्ढे से पत्थर निकाल मिट्टी डाल उस गड्ढे को पाटा साथ ही उन्होंने ने शहर विधायक और नगर निगम पर आक्रोश जताते हुए कहा कि, “आप की अनदेखी से किसी के परिवार के साथ कोई अनहोनी हो सकती है कम से कम फोटो खिंचवाना छोड़ धरातल पर कुछ काम कर दो।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...