रोका छेका अभियान: भिलाई निगम ने सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों को पकड़ा…नेशनल हाईवे सहित मुख्य सड़कों में लगातार हो रही है दुर्घटनाएं

भिलाई। भिलाई की सड़कों में घूम रहे मवेशियों से लगातार हादसे हो रहे है। इसमें इंसानों के साथ-साथ मवेशियों की भी जान जा रही है। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आज नेशनल हाईवे सहित मुख्य सड़कों से 27 आवारा पशुओं को पकड़ा गया। निगम क्षेत्र में अवाारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकड़ने अभियान चला रही है। अभियान के तहत आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए निगम आयुक्त रोहित व्यास ने निर्देश दिए हैं।

रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकड़ने टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है। भिलाई निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए नेशनल हाइवे, मार्केट, सर्विस रोड, सार्वजनिक स्थान, तथा जीई रोड के किनारे चलने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ रही है। आज सेंटल एवेन्यू, खुर्सीपार गुरुद्वारा क्षेत्र, नेशनल हाईवे एवं मुख्य सड़कों से पशुओं को पकड़कर गौठान भेजा गया।

आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने योजना बनाकर कार्य कर रहे है। सभी क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। इसी के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। मवेशियों को पकड़ने के दौरान उन्हें चोट न लगे इसलिए निगम की टीम दो काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...