CG – रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार… हॉस्टल से घर लाकर बार-बार करता रहा रेप… प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाया, मां ने की थाने में शिकायत, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद की सजा

रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के बीजापुर से रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को ही हवस का शिकार बनाया। इस मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। बताया गया हिअ की 13 साल की लड़की का पिता उससे बार-बार रेप करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो इंजेक्शन और टेबलेट देकर उसका अबॉर्शन भी करवा दिया। हालांकि, आरोपी की पत्नी और नाबालिग की मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। मामला कोर्ट पहुंचा। वहीं दंतेवाड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट के एडीजे शैलेष शर्मा की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

यह पूरा मामला बीजापुर जिले का है। यहां 13 साल की मासूम बच्ची अपने परिजनों से दूर छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। छात्रा की मां ने बताया कि, कुछ महीने पहले उसका पति पांडु भोगामी (46) अपनी बेटी को छात्रावास से अपने घर लेकर आया था । यहां उसने डरा धमकाकर जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू किया। कुछ दिनों तक लगातार यह सिलसिला चलता रहा।

इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गई। इस बात की जानकारी जब आरोपी को लगी तो उसने इंजेक्शन लगवा दिया और दवा खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां और दादा को दी थी। बच्ची की मां और दादा को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने बेटी को न्याय दिलाने के लिए सीधे पुलिस के पास पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच की और आरोपी पिता पांडु को गिरफ्तार कर लिया। मामला दंतेवाड़ा के फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंचा। यहां एडीजे शैलेष शर्मा की अदालत ने आरोपी पांडु भोगामी को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

8 लोगों का हुआ बयान

13 साल की मासूम बच्ची को न्याय दिलाने मां ही अपने पति के खिलाफ खड़ी हो गई। लोगों ने भी उसका साथ दिया। 8 साक्ष्यों का बयान हुआ। सारे सबूतों, गवाहों को सुन कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति अब स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा, कक्षा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, लोकपरंपराओं, इतिहास और लोकजीवन से अब स्कूली विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित...

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम के खिलाफ सोशल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के...

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...