CG स्टेनो सस्पेंड: ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर किसान से कर रहा था वसूली, Video वायरल होने पर हुई कार्रवाई… जांच के बाद सस्पेंड

ऋण पुस्तिका बनाने के नाम पर किसान से कर रहा था वसूली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से बड़ी खबर आई है। यहां किसान से रिश्वत लेने वाले रिश्वतखोर स्टेनो टायपिस्ट को सस्पेंड कर दिया गया है। इस बाबत एडिशनल कलेक्टर बिलासपुर ने आदेश जारी कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक बिल्हा एसडीएम कार्यालय में नायब तहसीलदार विनीता शर्मा के स्टेनो टाइपिस्ट जगन्नाथ धुरी के पास गांव का एक किसान ऋण पुस्तिका बनवाने गया था। उसने किसान से पैसों की मांग की, जिसके बाद किसान ने उसे पैसे दिए, तब वह पर्ची बनवा कर नायब तहसीलदार से हस्ताक्षर कराने की बात कही। इस दौरान किसान के साथ गए युवक ने पैसे देने का वीडियो बना लिया।

शिकायत होने और वीडियो सामने आने के बाद एडिशनल कलेक्टर ने स्टेनो टायपिस्ट जगन्नाथ धुरी को सस्पेंड कर दिया है। निलंबन अवधि में उसका मुख्यालय तखतपुर रहेगा और उसे जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
मामला करीब 15 दिन पहले का बताया जा रहा है। इसका वीडियो अब सामने आया तो कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर एडिशनल कलेक्टर ने कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...