भिलाई में शिक्षा के मंदिर में गंदा काम: रुंगटा पब्लिक स्कूल में नर्सरी की बच्चियों से सफाई कर्मी ने की छेड़छाड़ पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट; जानिए पूरा मामला

भिलाई। छत्तीसगढ़ के VVIP दुर्ग जिले दुर्ग के भिलाई में स्थित रुंगटा पब्लिक स्कूल में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरहसल स्कूल में सफाई कर्मी ने एलकेजी में पड़ने वाली मासूम छात्राओं के साथ गंदा काम किया है। मामला सामने तब आया जब एक छोटी बच्ची ने इसकी जानकारी अपने पेरेंट्स को दी। इसके बाद बच्ची के पेरेंट्स ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से करते हुए जामुल थाने में FIR दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी सूरज बंजारे को उसके घर से गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स ने अनुसार, पीड़ित परिजनों ने 20 जुलाई को मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी। बदनामी के डर से स्कूल मैनेजमेंट मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था।

लेकिन परिजनों ने जागरूकता दिखाते हुए इसकी शिकायत पुलिस में करने का फैसला किया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने एक जांच कमेटी बनाई। जांच कमेटी में स्टूडेंट वेलफेयर डीन रिंकी साहू, वाइस प्रिंसिपल दीप्ति सिंह, प्री प्रायमरी हेड रीतु दवे को शामिल किया गया। फिर वो खुद परिजनों के साथ जामुल थाने पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज कराई। शिकायतकर्ता परिजनों ने बताया कि आरोपी सिर्फ उनकी ही बच्ची नहीं बल्कि उसकी क्लास की 5-6 अन्य बच्चियों के साथ भी छेड़छाड़ करता था।

जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने जानकारी देते हुए बताया कि, रुंगटा पब्लिक स्कूल कुरुद भिलाई में छोटी बच्चियों के साथ बैड टच का मामला हमारे संज्ञान में आया है। एक बच्ची के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी क्लास-1 में पढ़ती है। वहां सूरज बंजारे नाम का सफाई कर्मी है। वो स्कूल की छोटी बच्चियों को गलत जगह टच करके उनके साथ गंदी हरकत करता है। एक बच्ची ने ये बात परिजनों को बताई तो परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और जामुल थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 क पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...