नालों की सफाई के लिए भिलाई निगम की योजना: समोदा और झेंझरी मे लगेगा सिवरेज ट्रिटेमेंट प्लांट… गंदे पानी को साफ कर खेतों में सिंचाई और उद्यागों में होगा इस्तेमाल

भिलाई नगर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण ;एन.जी.टी. की मंशा के अनुरूप नगर पालिक निगम, भिलाई के सम्पूर्ण क्षेत्र से नालों के माध्यम से निकलने वाले गंदा पानी को शुद्व करने ग्राम समोदा एवं झेंझरी के दस एकड़ भूमि में नगर निगम भिलाई द्वारा सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा।

निगम महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास ने ग्राम समोदा एवं झेंझरी के दस एकड़ भूमि का स्थल अवलोकन किया जहाॅ निगम द्वारा 180 एम.एल.डी. क्षमता का सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाना है। निगम क्षेत्र के नालों से बहने वाले गंदा पानी जो समोदा नाला में प्रवाहित होता है, उसका ट्रिटमेंट कर सिंचाई योग्य एवं मांग के आधार पर उद्योगों को प्रदान करने की योजना को मूर्तरूप प्रदान करने महापौर एवं आयुक्त ने अधिकारियों के साथ स्थल पर पहुॅचे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस ट्रिटमेंट प्लांट के स्थापित होने से गंदा पानी जो बेकार में बह रहा है उसका शुद्विकरण कर खेतों में सिंचाई तथा उद्यागों में उपयोग हो सकेगा, बता दे की ;एन.जी.टी. के गाईडलाईन अनुसार शहरो से निकलने वाले गंदा पानी को ट्रिटमेंट कर बहु उपयोगी तथा नदी में प्रवाहित करने के निर्देश है। निगम भिलाई इसी दिशा में ग्राम समोदा एवं झेंझरी के दस एकड़ भूमि में नगर निगम भिलाई द्वारा सिवरेज ट्रिटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। स्थल अवलोकन के दौरान संजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता जलकार्य, सहायक अभियंता वसीम खान, एवं उपअभियंता अर्जित बंजारे परियोजना उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...