चलती ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग: RPF कांस्टेबल ने पहले सीनियर को मारी गोली… फिर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट… ट्रेन में मचा हड़कंप, रेलवे ने जारी किया ये बयान

RPF कांस्टेबल ने पहले सीनियर को मारी गोली… फिर तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

नई दिल्ली। रेलवे में आम लोग की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। जयपुर से मुंबई जा रही एक चलती ट्रेन में अंधाधुंध फायरिंग की गई है। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। मामले में आरोपी आरपीएफ सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कहां और कब की है घटना?
घटना सुबह 6 बजे के करीब की है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन में फायरिंग (Jaipur Mumbai Train Firing) की घटना महाराष्ट्र के पालघर स्टेशन के पास की है।

किस ट्रेन में हुई फायरिंग?
रेलवे के अनुसार, फायरिंग की घटना जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के बी5 कोच में हुई।

किसने की गोलीबारी?
एक आरपीएफ कांस्टेबल ने घटना को अंजाम दिया है। आरपीएफ कांस्टेबल चेतन कुमार चौधरी ने चलती ट्रेन में सबसे पहले अपने सीनियर अफसर एएसआई टीका राम मीना को गोली मारी, फिर 3 अन्य यात्रियों को मौत के घाट उतार दिया।

गोलीबारी करने का क्या था कारण?
रेलवे के अनुसार, आरपीएफ जवान ने गोलीबारी क्यों की इसका पता अभी नहीं चला है। आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।

रेलवे ने क्या कहा?
पश्चिमी रेलवे ने बताया कि आरपीएफ जवान गोली मारकर भाग गया था। रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को मीरा रोड पर पकड़ा गया। आरोपी के पास से हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

नकारी से पता चलता है कि यह घटना जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन (12956) के बी5 कोच में हुई। यह पुष्टि की गई है कि एस्कॉर्ट ड्यूटी पर सीटी चेतन ने एस्कॉर्ट प्रभारी एएसआई पर गोली चलाई। ट्रेन बोरीवली पहुंच गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...