BSP में दुबारा नौकरी पाने की चाहत ने डुबाए लाखों रूपए: जॉब छोड़ कर गया बैंगलोर, रूस यूक्रेन वॉर के चलते… दोबारा ज्वाइनिंग के नाम पर दंपति ने लगाया चुना

भिलाई। बीएसपी में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दरहसल नौकरी से इस्तीफा देने के बाद दोबारा ज्वाइनिंग कराने के नाम पर पीड़ित से लाखों रुपए का ठगी हुई है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति और पत्नी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। नेवई पुलिस ने बताया कि प्लाट न. ए/4, सडक नं.05, आशीष नगर, रिसाली निवासी स्वराज मल्लिक बीएसपी में 31 मार्च 2022 तक वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। संयंत्र की नौकरी से इस्तीफा देकर अच्छी नौकरी की तलाश में बैंगलोर चला गया। लेकिन बैंगलोर में जिस कम्पनी में नौकरी करना था। वहाँ रूस और युक्रेन युद्ध के कारण छटनी होना शुरु हो गया।

स्वराज की नौकरी नहीं लगने पर दोबारा संयंत्र में दोबारा नौकरी के लिए प्रयास किया। इस दौरान परिचित संतु कुमार से फोन पर बातचीत किया। उसने परेशानी को देखते हुए ग्राम-बेलदरिया, मोहम्मदपुर टोला, पोस्ट आफिस मोहम्मदपुर, थाना अस्थवान, जिला नालंदा बिहार निवासी अजय चौहान, अंतिमा सिंह चौहान के बारे में जानकारी दी। दोनों पति पत्नी ने सप्तमी पहुंच ऊपर तक बताकर 25 लाख 32 हजार रुपए लिया। लेकिन पीड़ित का दोबारा बीएसपी में ज्वाइनिंग आज तक नहीं हो पाया। समय बीतने के बाद भी पीड़ित का नौकरी नहीं मिल पाई। परेशान पीड़ित ने आरोपियों से रुपए वापस मांगे। पैसे वापस मांगने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...