भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव आजादी के 76वें वर्ष पर निकालेंगे 76 KM की तिरंगा यात्रा, हजारों लोग होंगे शामिल, नेन्हे मुन्ने बच्चे बनेंगे फ्रीडम फाइटर

भिलाई। भिलाई में आजादी के 76वें वर्ष पर 76 KM की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। विधायक देवेेंद्र यादव हजारों शहर वासियों के साथ मिल कर यह यात्रा निकालेंगे। आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में नेन्हे मुन्ने महात्मा गांधी, भारत माता, सुभाष चंद्र बोस आदि महापुरूषों का रूप धरे बच्चे भी इस यात्रा में शामिल होंगे। इसकी तैयारी की जा रही है।

हर साल की तरह इस साल भी विधायक देवेंद्र यादव तिरंगा यात्रा निकालने वाले है। इसके लिए तैयारी चल रही है। 12, 13 और 14 अगस्त को यात्रा निकाली जाएगी। शहर के सभी वार्ड और गलियों से होकर यात्रा निकलने। जिसमे शहर भर के हजारों लोग शामिल होंगे। देश की आजादी के 76 वां साल होने पर देश को आजादी दिलाने वीर शहीदों की याद में विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा क्षेत्र में 76 किलोमीटर की आजादी की तिरंगा यात्रा करेंगे। पिछले साल भी भव्य यात्रा निकाली गई थी।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि, साहस बलिदान शांति सत्यता पवित्रता वैभव संपन्नता इन तीनों रंगों से मिलकर बनता है हमारा तिरंगा। तिरंगे की आन बान और शान को बनाए रखते हुए भिलाई के हर गली मोहल्ले से गुजरेगी 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा। क्योंकि भारत के ह्रदय में बसता है भिलाई और भिलाई के दिल में बसता है तिरंगा। आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने की अवसर पर 12 से 14 अगस्त तक भिलाई में तिरंगा पदयात्रा किया जाएगा जिसमें पूरे शहर वासी सादर आमंत्रित हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...