छत्तीसगढ़ में एक बार फिर ED की रेड: राजधानी, कोरबा समेत 3 जिलों में छापेमारी… डाक्यूमेंट्स की चल रही जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एक बार फिर ED की टीम पहुंची है। राजधानी रायपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ED की टीम ने कारोबारियों के घर छापेमारी की कार्रवाई की हैं। सुबह से ही दस्तावेजों की जांच जारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन कारोबारियों के घर जांच चल रही है वे IAS रानू साहू के करीबी हैं।

  • रायपुर के कचना क्षेत्र में स्वर्णभूमि स्थित रोहित अग्रवाल के घर जांच चल रही है। रोहित तेंदूपत्ता के व्यापार से जुड़े हैं।
  • कोरबा में स्टेशन रोड निवासी पूर्व पार्षद और बिज़नेस मेन शिव अग्रवाल के यहां सुबह 5 बजे ED की टीम पहुँच गई। यहां करीब 5 घंटे तक जांच के बाद ED की टीम खाली हाथ वापस लौट गई।
  • सीतामढ़ी में नवीन टाइल्स और जमीन कारोबारी पवन अग्रवाल के ठिकानों पर भी डाक्यूमेंट्स की जांच जारी है। इनके पिताजी राम सिंह अग्रवाल जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ से 2018 में विधानसभा चुनाव लड़े थे।
  • कोरबा में ही बिज़नेस मेन रूड़ मल अग्रवाल के घर और दुकान में भी रेड मारा गया है। अधिकारियों के साथ सुरक्षाबल के जवान घर के बाहर निगरानी करते देखे गए।
  • इससे पहले बुधवार को ED की टीम ने रायगढ़ में सुनील रामदास अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...