CG – IAS सस्पेंड बिग ब्रेकिंग: आईएएस रानू साहू को राज्य सरकार ने किया निलंबित… कोल स्कैम मामले में ED ने किया था गिरफ्तार

रायपुर। कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल भेजी गईं आईएएस रानू साहू को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। आईएएस रानू साहू 2010 बैच की अधिकारी है।

जानकारी के मुताबिक उन्हें राज्य शासन ने 22 जुलाई 2023 को निलंबित किया है। समान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट में IAS अफसरों की सिविल लिस्ट में 2 अगस्त को किए गए अपडेट में निलंबन संबंधित जानकारी दी गई है। आपको बता दे की 22 जुलाई को रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार किया था।

राज्य सरकार ने 22 जुलाई की डेट से उन्हें निलंबित किया है। दरअसल ED की जांच में इस बात का पता चला था कि कोल स्कैम केस में सूर्यकांत तिवारी के साथ आईएएस रानू साहू का क्लोज एसोसिएशन है। कोयले से जुड़ी लेवी का सारा कारोबार कोरबा से हो रहा है। रानू साहू जब कोरबा कलेक्टर थीं इस दौरान सूर्यकांत तिवारी ने कमीशन का पैसा रानू साहू को दिया। उस घूस की राशि से आईएएस साहू ने संपत्तियों को खरीदा, जिसके बाद ने रानू की 5.52 करोड़ रुपए की सम्पत्ति का अटैचमेंट किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, CMHO...

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में स्वास्थ्य विभाग के फर्जी स्थानांतरण आदेश और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका असली के रूप में इस्तेमाल करने के मामले...

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...