CG – नाबालिग ने किया सुसाइड: परिवारवालों के काम पे जाते ही 17 साल की लड़की ने लगा ली फांसी… आत्महत्या का कारण अज्ञात… एक साल पहले ही छोड़ दी थी पढ़ाई

कोरबा। छत्तसीगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नाबालिक ने किस वजह से ये कदम उठाया है इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। नाबलग का नाम चंचल यादव बताया जा रहा है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी बस्ती में 17 साल की चंचल यादव अपने परिवार के साथ रहती थी। आठवीं कक्षा में पास होने के बाद उसने सालभर पहले उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। कुछ महीने पहले ही उसका दायां पैर भी फ्रैक्चर हो गया था, जिसकी वजह से वो हमेशा परेशान रहा करती थी।

पिता अशोक यादव ने बताया कि सुबह-सुबह वह घर से काम पर चला गया था, उसकी मां भी किसी काम से बाहर गई हुई थी, जबकि चंचल घर में अकेली थी। बाहर से जब उसकी मां घर लौटी, तो उसने देखा कि चंचल का शव कमरे में पंखे से लटक रहा है।

तत्काल मां ने इस बात की जानकारी पिता और पड़ोसियों को दी। पिता तुरंत काम से घर वापस लौटा। उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चंचल की लाश को फांसी के फंदे से उतारा। कमरे की जांच करने पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पिता अशोक यादव ने बताया कि उसकी बेटी ने कब, कैसे और किन परिस्थितियों में आत्महत्या की, उसे भी पता नहीं है।

पिता ने बताया कि बेटी ने उससे कभी किसी समस्या का जिक्र नहीं किया। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर रही है। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद ही आत्महत्या की वजहों का पता चल सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी और युवक...

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप और ट्रक में...

बलरामपुर। जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप...

पुलिस आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर 12...

दुर्ग। पुलिस विभाग में आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में उतई पुलिस ने दो...

IGKV पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, प्रोफेसर समेत...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच...