CG – सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब… जहरीली गैंस की चपेट में आकर 3 बेहोश… एक की मौत, 2 की हालत गंभीर

सेप्टिक टैंक में बना रहे थे महुआ शराब, जहरीली गैंस की चपेट में आकर 3 बेहोश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक निर्माणाधीन मकान के सैप्टिक टैंक में एक के बाद एक तीन लोग बेहोश हो गये। इस घटना में जहां एक शख्स की मौत हो गयी, वही दो की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं। बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद जब मौके पर पुलिस जांच करने पहुंची, तो सैप्टिक टैंक के अंदर देशी शराब बनाने के सामान बरामद हुआ हैं। पुलिस को आशंका हैं जहरीली गैंस के रिसाव से मौत की आशंका जता रही हैं। पूरा घटनाक्रम कोतवाली थाना के सीतामढ़ी क्षेत्र का हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी क्षेत्र में निर्माणधीन एक सेप्टिक टैंक है। आरोप है कि टैंक के 10 फीट गहरे गड्डे में उतरकर 30 वर्षीय नरेंद्र कुमार सहिस महुआ शराब बना रहा था। इस दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से वो बेहोश हो गया। टैंक से उसे निकालने के लिए गुड्डू और बिहारी यादव भी टैंक में उतरे। इस दौरान दोनों भी बेहोश हो गए।

घटना की जानकारी जैसे ही अन्य लोगों को हुई तो चीख-पुकार मच गई। जैसे-तैसे तीनों को टैंक से निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर डाॅक्टरों ने नरेंद्र सहिस को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनो का उपचार जारी है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...