कांग्रेस ने बदला छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का ऑब्जर्वर: सिरिवेला प्रसाद को दी गई जिम्मेदारी… मीनाक्षी नटराजन को इस राज्य का पर्यवेक्षक किया गया नियुक्त

नई दिल्ली, रायपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का ऑब्जर्वर बदल दिया है। मीनाक्षी नटराजन के जगह डॉ. सिरिवेला प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का ऑब्जर्वर बनाया गया है। आपको बता दें, नटराजन और प्रसाद की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। कुछ दिनों पहले, मीनाक्षी को छत्तीसगढ़ के लिए, जबकि सिरिवेला को तेलंगाना के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया था।

मीनाक्षी नटराजन

जानिए कौन हैं सिरिवेला प्रसाद…?
सिरिवेला प्रसाद आंध्रप्रदेश के कांग्रेस नेता हैं। वर्तमान में AICC के प्रभारी सचिव तमिलनाडु हैं। इससे पहले सिरिवेला प्रसाद AICC के अनुसूचित जाति विभाग के संयोजक भी रहे हैं। दलित ह्यूमन राइट्स के एक्टिविस्ट भी रहे हैं। सिरिवेला प्रसाद ने साल 2019 में आंध्रप्रदेश के ओंगोल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं हालांकि इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...