कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का CG दौरा: इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, PCC चीफ दीपक बैज ने दी जानकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में कुछ ही महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं, कई बड़े मंत्रियों का दौरा भी लगातार जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे। PCC चीफ दीपक बैज ने इसकी जानकारी दी है। अभी कार्यक्रम की पूरी डिटेल नहीं आयी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे इस दौरान एक बड़ी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि पार्टी स्तर पर ही इस पर अभी चर्चा चल रही है, विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पायी है, लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि खड़गे छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले पाटन में भरोसे के सम्मेलन में भी खड़गे और प्रियंका गांधी के आने की चर्चा थी, लेकिन किसी वजह से वो दौरा नहीं हो पाया था, लेकिन अब चुनाव की घड़ी करीब है, ऐसे में खड़गे का दौरा कंफर्म बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...

RTE रिकॉर्ड पर हाईकोर्ट सख्त: शून्य सीट दिखाने पर...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों का सही रिकॉर्ड पेश नहीं करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी...