छत्तीसगढ़ में IPS ट्रांसफर: दुर्ग के तीनों युवा IPS को भेजा गया बस्तर संभाग, बने ASP… 3 रापुसे भी शामिल, दुर्ग और भिलाई शहर के नए CSP होंगे चन्द्रा और त्रिपाठी; देखिये सूची

रायपुर, दुर्ग। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में तबादले हुए है। इस सूची में 3 IPS अफसरों और 3 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों का नाम शामिल है। राज्य सरकार देर शाम दो ट्रेनी IPS सहित राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों सहित 5 अधिकारियों के तबादले किये हैं। वहीं एक आईपीएस का संशोधन आदेश जारी किया गया है। 2019 बैच के IPS प्रभात कुमार के तबादले में संशोधन करते हुए सीएसपी छावनी से एएसपी सुकमा बनाया गया है।

देखिए लिस्ट :-

  • IPS वैभव बैंकर को सीएसपी दुर्ग से एएसपी बीजापुर बनाया गया है
  • IPS निखिल अशोक कुमार राखेचा को सीएसपी भिलाई नगर से एएसपी नारायणपुर बनाया गया है
  • IPS प्रभात कुमार के तबादले में संसोधन करते हुए उन्हें सीएसपी छावनी से एएसपी सुकमा बनाया गया है
  • विश्वदीप दीपक त्रिपाठी को सीएसपी कोरबा से सीएसपी भिलाई नगर बनाया गया है
  • मणिशंकर चंद्रा को डीएसपी मुख्यालय दुर्ग से सीएसपी दुर्ग बनाया गया है
  • शेर सिंह बंदे को डीएसपी अजाक कबीरधाम से डीएसपी विशेष सूचना शाखा पीएचक्यू किया गया है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नकली सोने के जेवर गिरवी रखकर 8.25 लाख की...

दुर्ग। सिटी कोतवाली पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और 8 लाख 25 हजार...

अदानी फैक्ट्री में बलवा, मजदूरों के दो गुट भिड़े,...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदानी फैक्ट्री में सोमवार को विवाद के बाद जमकर बलवा हो गया। बताया जा...

राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार,...

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुर्ग के आदित्य नगर निवासी चार लोगों की मौत हो...

विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत, अब दस्तावेजों के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों से जुड़े काम के लिए अब बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री...