छत्तीसगढ़ में फिर से ED की रेड: बड़े ठेकेदार के आफिस में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दी दबिश… दस्तावेज खंगाल रहे अफसर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ED की रेड हुई है। इस बार भी कार्रवाई कोरबा जिले में हुई है। एक बड़े ठेकेदार के आफिस में ED ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कई घंटों से ED की अफसर रेड की कार्रवाई कर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। बताया जा रहा हैं कि दो कार में अफसर ठेका कंपनी के दफ्तर में पहुंचे है और दस्तावेजों की लगातार जांच की जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ठेका कंपनी बी.बी.वर्मा के कार्यायल में आज दोपहर दो गाड़ियों में अफसरों की टीम पहुंची।

जानकारों की माने तो सड़क के साथ ही अन्य बड़े सिविल वर्क का काम करने वाली बी.बी.वर्मा फर्म के प्रोपराईटर का राजनेताओं से भी अच्छे ताल्लुकात हैं। ऐसे में इस फर्म के दफ्तर में रेड की खबर के बाद से ही राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ हैं। गौतरलब हैं कि पिछले दिनों ही ED की टीम ने कोरबा के अलग-अलग स्थानों पर 3 कारोबारियों के ठिकाने के साथ ही कटघोरा के उप पंजीयक कार्यायल में छापामार कार्रवाई की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...