CGBSE ने जारी किया सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट: पास होने की उम्मीद से बच्चों ने दिया था पूरक परीक्षा… 45 हजार बच्चे हो गए फेल, इन्हें मिलेगा एक और “अवसर”; जानिए

रायपुर। CGBSE (छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल) ने सप्लीमेंट्री एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स मुख्य परीक्षा में कुछ विषयों में फेल हुए थे। इन सभी ने पूरक परीक्षा दिया था। मगर इस बार भी हजारों स्टूडेंट फेल हो गए। 10वीं और 12वीं मिलाकर लगभग 45 हजार स्टूडेंट फेल हुए हैं। सप्लीमेंट्री रिजल्ट CGBSE (छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल) की वेबसाइट http://cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

मुख्य पॉइंट्स :-

  • 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 21 हजार और 10वीं में 24 हजार स्टूडेंट फेल हुए है।
  • 10वीं में 31563 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। मगर परीक्षा देने 30664 ही पहुंचे। इनमें से 6213 पास हो पाए।
  • 12वीं में 28209 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 7115 पास हुए।
  • बाकी सभी छात्र इस परीक्षा में फेल हो गए हैं।

राहत की बात ये है कि, सप्लीमेंट्री परीक्षा में फेल होने वाले छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। इन्हें पास होने का एक और मौका दिया जाएगा। इसे अवसर परीक्षा कहा जाता है। यह स्टूडेंट्स जिन विषयों में फेल हुए हैं, अगले साल अगस्त सिंतबर माह में फिर से उन्हीं विषयों की परीक्षा देंगे। इसके लिए टाइम टेबल जारी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...