भिलाई के सेक्टर-9 मां शारदा पब्लिक स्कूल के पास बनेगा डोमशेड… MLA यादव और BSP OA के अध्यक्ष बंछोर ने ​किया भूमिपूजन

​भिलाई। भिलाई के टाउनशिप सेक्टर-9 स्थि​त मां शारदा पब्लिक स्कूल के पास एक भव्य सर्व सुविधा युक्त डोम शेड का निर्माण किया जाएगा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से डोमशेड बनाया जाएगा। इसके लिए विधायक यादव ने शासन को प्रस्ताव भेज कर स्वीकृति करवा लिया है और अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।

निर्माण ​शुरू होने से पहले आज भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां मुख्य अतिथि के रूप में ​भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सहित बीएसपी आफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर उपस्थि​त रहे। पंडित ने ​पूरे विधि​​ विधान के साथ मंत्रोचार करते हुए भूमिपूजन संपन्न करवाया। फिर मुख्य अतिथियों ने कुदाली चलाकर विकास की नींव खोदी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को विकास कार्य की शुभकामनाएं दी।

विधायक यादव ने कहा कि जनता की मांग पर हम लगातार ​पूरे शहर में विकास कार्य करवा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को येाजना का लाभ मिल सकें। मूलभूत सुविधाओं के अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं सड़क, नाली, बिजली, पानी, गार्डन आदि का निर्माण करवा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...

दुर्ग में चोको पाई के एक बैच की बिक्री...

दुर्ग। बच्चों के बीच लोकप्रिय चॉकलेटेड बिस्किट चोको पाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दुर्ग जिले में खाद्य एवं औषधि विभाग ने...

कलयुगी बेटे ने की माता-पिता की हत्या, शवों को...

सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही...

जन्मदिन से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गली में भरे बारिश के पानी में बच्चों के...