वार्ड-24 में मदद बैंक मंदिर बनाने के लिए करेगी मदद: महिला सशक्तीकरण टीम की बैठक में महिलाओं की मांग पर रीता सिंह गेरा ने लिया फैसला

भिलाई। भिलाई नगर निगम के वार्ड नंबर-24 में महिलाओं के साथ महिला सशक्तीकरण टीम की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मंदिर निर्माण में सहयोग करने का फैसला लिया गया। भिलाई नगर निगम की MIC मेंबर रीता सिंह गेरा द्वारा संचालित मदद बैंक ने महिलाओं की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया है।

महिलाओं के साथ महिला सशक्तिकरण टीम की बैठक रखी गई, जिसमें महिलाओं की मांग पर वार्ड में मदद बैंक मंदिर निर्माण करने में सहयोग करेगी। मदद बैंक की प्रमुख व एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा ने कहा कि महिलाओं को मंदिर बनाने के लिए हमने वादा किया था। अब हर हफ्ते मंगलवार को मदद बैंक मंदिर के लिए मदद करेगा और मंदिर निर्माण मे सहयोग करेंगे। अब सप्ताह मंदिर निर्माण के लिए जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित वार्ड की महिलाओं ने आभार जताया।

आपको बता दें, भिलाई नगर निगम की एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों में लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। गेरा द्वारा महिला सशक्तीकरण टीम का गठन कर मदद बैंक की स्थापना की गई है। जो हर वार्ड में जाकर लोगों से महिलाओं से बुजुर्गों से उनकी समस्या जानते हैं और वार्ड वालों के साथ मिलकर उनकी मदद करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...