उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को बनाया गया है लाभार्थी अभियान के लिए दो वार्डों का प्रभारी… मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

भिलाई। भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को लाभार्थी अभियान के लिए खुर्सीपार मंडल में छावनी के दो वार्डों का प्रभारी बनाया गया है। दया सिंह ने लाभार्थियों को मोदी सरकार के केंद्र की मोदी सरकार के कामों को बताया। केंद्र ने 9 सालों में जनता के लिए कौन-कौन से कम किए हैं? जनता को कितना फायदा मिला है? इसके लिए भाजपा संगठन की ओर से लाभार्थी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लाभार्थियों से मुलाकात कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। साथ ही जिन योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिला है, उसका लाभ दिलाना है। इस अभियान के लिए खुर्सीपार मंडल के दो वार्ड 40 और वार्ड नंबर 41 के लिए नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

दया सिंह ने आज दोनों वार्डों का दौरा किया। इस दौरे में दया सिंह ने लाभार्थियों से मुलाकात की और उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उज्ज्वला योजना से लेकर जनधन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान चेहरे पर मुस्कान थी। जनता ने मोदी सरकार के कार्यों का आभार माना। दया सिंह ने बताया कि मोदी सरकार की वजह से लोगों की जिंदगी में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। 2024 में फिर मोदी जी की सरकार आएगी। यह जनता ने ठान लिया है। इस दौरान भाजपा की पार्षद गिरिजा बंछोर और वीणा चंद्राकर विशेष रूप से मौजूद रहीं। दोनों के वार्डों में यह अभियान चलाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की...

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।...

फेसबुक पर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा, रिटायर्ड...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई में बीएसपी के सेवानिवृत्त कर्मी से करीब 45 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने फेसबुक...

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, अब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में...

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...