भिलाई के इस बड़ें इलाके में शादीशुदा महिला सिंगर से रेप: पुलिस वाले के बेटे ने पीड़िता को जाल में फसांया… दोस्त के घर में बनाया शारीरिक संबंध फिर…

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में महिला गायिका से रेप का मामला प्रकाश में आया है। एक शादीशुदा महिला सिंगर दुष्कर्म की शिकार हुई है। पोलिस वाले के बेटे ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया फिर स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बड़ी कॉलोनी चौहान में दोस्त के कमरे में लाकर शारीरिक संबंध बनाया है।। मामले में युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस फिलहाल आरोपी को फरार बता रही है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी देवा भारती ने बताया कि, आरोपी योगेश साहू (22 वर्ष) पुलिस लाइन दुर्ग का रहने वाला है। आरोपी के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पीड़िता आर्केस्ट्रा ग्रुप में सिंगर है वर्ष 2021 में पीड़िता और आरोपी के बीच जान पहचान हुई। फिर यह पहचान प्यार में बदल गया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की एक बेटी है, उसका पति उसे छोड़कर पहले जा चुका है।

बताया जा रहा है कि, स्मृति नगर इलाके के कॉलोनी में आरोपी के कई दोस्त रहते है। आरोपी ने महिला को दोस्त के घर लाकर शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला उससे बार बार कहने लग गई कि चलो अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक मना करता रहा। महिला ने 11 अगस्त को पुलिस चौकी में अपने साथ हुए अनाचार की शिकायत दर्ज कराई। इस बात की भनक लगते ही आरोपी गायब हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2 ( ड ) के तहत अपराध कायम किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: शव लेकर जगदलपुर जा...

धमतरी। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगदलपुर के महारानी अस्पताल की नर्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है...

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा,...

रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर एक बार फिर विवादों में है। CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को जेल में VIP सुविधा दिए जाने का...