दुर्ग में “डोनेट थोड़ा सा” संस्था गायों का रख रही है ख्याल: बर्थडे-एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में लोग बेजुबानों को खाना खिला कर देते है अपना योगदान… संस्था को कल 100 दिन हो रहें है पुरे; आप भी इनके साथ कल कर सकते है गौसेवा

भिलाई। भिलाई में “डोनेट थोड़ा सा” संस्था द्वारा विगत “गौ सेवा गोविंद सेवा” के कार्य को 100 दिन पूर्ण होने जा रहे है। संस्था सड़क के किनारे बैठे मवेशी जिन्हे एक वक्त भी सही रूप से भोजन नहीं मिल पाता उनको वे भोजन उपलब्ध करवाते है। संस्था के अध्यक्ष अभिजीत पारख ने बताया कि, संस्कृति की धरोहर गौ माता की सेवा करना हमारा धर्म है इसी ध्येय के साथ हम इस कार्य को कर रहे है तथा आप सभी से आग्रह है कि आप भी जहा से भी हो वही अपने आस पास के किसी भी एक के भोजन उपलब्ध करवाने का संकल्प ले।

इस सेवा के लिए डोनेट थोड़ा सा के अध्यक्ष अभिजीत पारख की टीम जिसमे राज अदातिया ,विकास जयसवाल अंजली सिंह, स्मिता तांडी, सौरभ जैन, लाला गुप्ता, खुशबू शर्मा, नेहा शर्मा, भास्कर विश्वकर्मा, भानु निषाद, हर्षु विश्वकर्मा, रूपल गुप्ता, पलक गुप्ता, मेघा जोशी, दीपशिखा ठाकुर, निशु यह सभी प्रतिदिन अपनी सेवा दुर्ग के सभी क्षेत्रों मे दे रहे है।

पहले यह कार्य टीम के सदस्यों ने शुरू किया लेकिन धीरे-धीरे इस कार्य के लिए लोग जुड़ते चले जा रहे है। कोई अपने जनमदीन, साल गिराह या फिर पुण्यतिथि के रूप मे भी लोग इस कार्य मे अपनी भागीदारी दे रहे है। 13 अगस्त रविवार को गौ सेवा गोविंद सेवा अपना 100 दिन पूरे करने जा रहे है। इस उपलक्ष्य पर संस्था द्वारा आम जनता से निवेदन किया गया है की आप भी अपनी इस सेवा मे शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट के 3 बड़े...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में...

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...