भिलाई के इस बड़ें इलाके में शादीशुदा महिला सिंगर से रेप: पुलिस वाले के बेटे ने पीड़िता को जाल में फसांया… दोस्त के घर में बनाया शारीरिक संबंध फिर…

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई शहर में महिला गायिका से रेप का मामला प्रकाश में आया है। एक शादीशुदा महिला सिंगर दुष्कर्म की शिकार हुई है। पोलिस वाले के बेटे ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया फिर स्मृति नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक बड़ी कॉलोनी चौहान में दोस्त के कमरे में लाकर शारीरिक संबंध बनाया है।। मामले में युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। पूरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

पुलिस फिलहाल आरोपी को फरार बता रही है। स्मृति नगर चौकी प्रभारी देवा भारती ने बताया कि, आरोपी योगेश साहू (22 वर्ष) पुलिस लाइन दुर्ग का रहने वाला है। आरोपी के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पीड़िता आर्केस्ट्रा ग्रुप में सिंगर है वर्ष 2021 में पीड़िता और आरोपी के बीच जान पहचान हुई। फिर यह पहचान प्यार में बदल गया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया और युवती को शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला की एक बेटी है, उसका पति उसे छोड़कर पहले जा चुका है।

बताया जा रहा है कि, स्मृति नगर इलाके के कॉलोनी में आरोपी के कई दोस्त रहते है। आरोपी ने महिला को दोस्त के घर लाकर शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला उससे बार बार कहने लग गई कि चलो अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक मना करता रहा। महिला ने 11 अगस्त को पुलिस चौकी में अपने साथ हुए अनाचार की शिकायत दर्ज कराई। इस बात की भनक लगते ही आरोपी गायब हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2 ( ड ) के तहत अपराध कायम किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फैमिली कोर्ट में वकील और फरियादी के बीच मारपीट,...

बिलासपुर। न्याय के मंदिर माने जाने वाले कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक महिला वकील और महिला...

Durg News: बेटी को जन्म देने के कुछ घंटे...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में प्रसव के बाद मां की मौत हो गई। कुम्हारी के कुगदा गांव की रहने वाली महिला ने...

मानसून आते ही दिखा बस्तर के प्राकृतिक सौंदर्य का...

रायपुर। मानसून आते ही छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले का प्राकृतिक नजारा देखते ही बनता है। यहां प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर...

छत्तीसगढ़ के बेटे अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास… देश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ केबलौदाबाजार के रहने वाले युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़...