भिलाई में बड़ी संख्या में महिलाओं ने किया BJP जॉइन: PM मोदी के विचारो से हुए प्रभावित… पूर्व मंत्री पांडेय ने दिलाई सदस्यता

भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाओं ने आज पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर महिलाओं ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा ज्वाइन की। पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय ने सभी मातृशक्तियों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मातृशक्तियों के पार्टी में शामिल होने से निश्चित ही संगठन को अब और शक्ति मिलेगी एवं आगामी चुनाव में हम सब मिलकर कमल का फूल खिलायेंगे।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर चहुंओर विकास के द्वार खुल रहे हैं, दूसरी ओर विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ रहा है। इसीलिए आज भाजपा के प्रति जन-विश्वास बढ़ा है और समाज के सभी वर्गों के सम्मानित जन लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। यह निश्चित रूप से भाजपा की बढ़ती हुई ताकत, बढ़ते हुए कदम का परिचायक है और हमें नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अन्यायी, अत्याचारी, भ्रष्टचारी और वादाखिलाफी करने वाले सरकार को उखाड़ फेंकने में यकीनन मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए जनता तैयार बैठी है।

भाजपा प्रवेश करने वाली महिलाओं में बालाजी नगर से उमा माहेश्वरी वार्ड 43 बापू नगर से नीलम सिंह, सरस्वती पद्मनी, सुनीता चौधरी, सना शर्मा, सरस्वती शर्मा, संध्या देवी, सावित्री, हेमंत साहनी, पार्वती निर्मलकर, जानकी देवी, रितु चौधरी, दुर्गा देवी, प्रभावती देवी, अनीता सिंह, रेखा देवी, वार्ड 45 बालाजी नगर से पूजा शर्मा, वर्षा श्रीवास्तव, सुमन पांडे, बीमुदुरम्मा, कौशल्या, विद्यावती गुप्ता, करुणा कौर, उर्मिला शर्मा, सुनीता देवी, भुदेवी, दलवीर कौर, चंदना सरकार, अम्मा जी, कंचन देवी, इंदुप, संजारी देवी, डी माधुरी, सुनैना सिंह, सुनीता देवीपल, देवी सिंह, दुर्गावती, पुण्यवती दलाई, सुखिया बाई, रूपा साहू, सविता देवी, मीना देवी, रीटा उपद्या, ललिता देवी पासवान, राम देवी, कुंती बाई देवंगान, गुरमती साहनी व शांति देवी शामिल हैं। वहीं अन्य वार्डों की महिलाओं ने आज भाजपा सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद महिलाओं ने कहा कि भाजपा में शामिल होना बेहद गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं ने न केवल छत्तीसगढ़, अपितु समूचे देश में क्रांतिकारी परिवर्तन की मिसाल पेश की है। अपनी नीति और सिद्धांतों पर अडिग रहने वाले नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पिछले 9 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के दृष्टिकोण से भारतीय राजनीति का स्वर्णकाल रहा है। महिलाओं ने कहा कि भिलाई में पिछले साढ़े चार सालों में केवल अपराध बढ़ा है, यह भिलाई की पहचान के विपरीत है। हम सभी को मिलकर एक बार फिर भिलाई में कमल खिलाना है और खोई हुई पहचान को वापस दिलाना है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 2000 किलो खोवा, 900...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम...

डीएड अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के बंगले पर घेराव,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड (D.Ed.) अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव...

छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा! बंगाल की...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। तूफान अर्नब और मुरासु के बाद अब बंगाल की खाड़ी...

युवती से गैंगरेप, प्रेमी के साथ गार्डन घूमने गई...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के बोतल्दा रॉक गार्डन...