छत्तीसगढ़ में IAS के ट्रांसफर पर चुनाव आयोग ने लगाया ब्रेक: दुर्ग संभाग के इस जिले की SDM सुरुचि सिंह का तबादला आदेश हुआ था जारी… इस वजह से लगा रोक; जानिए क्यों चर्चा में है महिला अधिकारी?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वर्तमान में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य प्रोसेस में है। इस अवधि में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में पदस्थ अधिकारियों के स्थानांतरण पर पूर्ण प्रतिबंध है। जिस वजह से छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने IAS सुरुचि सिंह के ट्रांसफर पर रोक लगा दिया है। राज्‍य की मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज ही इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आयोग के आर्डर में क्या ?
आपको बता दें राज्य सरकार द्वारा, 14 अगस्त 2023 को ERO IAS सुरुचि सिंह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 69- बेमेतरा को स्थानांतरित किया गया था। जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने कहा की इसे तत्काल स्थगित किया जाए एवं तद्संबंध में भारत निर्वाचन आयोग से पुर्वानुमति प्राप्त करने के पश्चात ही आगामी कार्यवाही की जाए।

क्यों चर्चा में है IAS सुरुचि सिंह?
आपको बता दें, बेमेतरा की महिला एसडीएम सुरुचि सिंह (IAS) भूमाफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले दिसंबर से एक भी ऐसी जमीनों की रजिस्ट्री नहीं हुई है, जो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से एपू्रव्ड नहीं है। बेमेतरा के लोगों ने उनके शिकायत की थी कि नए जिले बेमेतरा में बिना लेआउट और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से अनुमति बड़ी संख्या में प्लाटिंग की जा रही है। एसडीएम ने इसकी जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने पर उन्होंने अवैध प्लाटिंग का खेल करने वाले तीन लोगों के खिलाफ नोटिस थमा दी कि क्यों न उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर की राजेंद्र नगर चौपाटी में भीषण आग :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग ने देखते ही देखते...

पेंड्रा में धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन का...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में धान के अवैध भंडारण और खरीदी केंद्रों में अनियमित तरीके से धान खपाने की कोशिशों पर जिला प्रशासन...

कोल्दा गांव में डीजे प्रतियोगिता के दौरान खूनी संघर्ष...

महासमुंद। जिले के ग्राम कोल्दा में आयोजित डीजे डांस प्रतियोगिता उस समय हिंसा के मैदान में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच किसी...

अंबिकापुर में छह बेजुबानों पर क्रूरता : CCTV फुटेज...

अंबिकापुर। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे बेजुबान जानवरों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। यहां छह मासूम पिल्लों को...