R-1 इंजीनियनिंग कॉलेज भिलाई ने बनाया रिकॉर्ड: काउंसलिंग के पहले ही स्टेज में संतोष रूंगटा कॉलेज की सभी 965 सीटें फुल… आज से शुरू हुआ एडमिशन का दौर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के लिए चल रही काउंसलिंग के पहले ही राउंड में इस साल रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज R-1 भिलाई ने नया रिकॉर्ड बनाया है। तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को काउंसलिंग के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटों का प्रथम अलॉटमेंट जारी किया, जिसमें रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज ने कीर्तिमान रच दिया है। अलॉटमेंट के पहले ही राउंड में कॉलेज की कुल 965 सीटें अलॉट हो गई हैं। अलॉटमेंट में दूसरे स्थान पर दुर्ग बीआईटी है, जिसकी 585 सीटों पर अलॉटमेंट हुआ है। सबसे अहम बात यह है कि रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग में जिन विद्यार्थियों को सीटें अलॉट की गई हैं, उनमें से अधिकतर विद्यार्थियों के पैरेंट्स गुरुवार को देर रात तक अपने बच्चों के एडमिशन कराने कॉलेज पहुंच गए। ये स्थिति बीआईटी के साथ भी बनी है।

दो कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स में भारी डिमांड
काउंसलिंग के पहले राउंड में प्रदेश के अन्य 26 निजी इंजीरियरिंग कॉलेजों की स्थिति बहुत बेहतर नहीं है। इनमें अलॉटमेंट का ग्राफ 10 से 23 फीसदी के बीच गया है। कुछ इंजीनियरिंग कॉलेजों में यह आंकड़ा 5 फीसदी के करीब भी है। कुछ संस्थानों का खाता भी नहीं खुल पाया है। इंजीनियरिंग शिक्षा के जानकारों का मानना है कि विद्यार्थियों ने नैक ए ग्रेड हासिल करने वाले रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज और दुर्ग बीआईटी को ही प्राथमिकता में रखा है। भिलाई-दुर्ग के कॉलेज हमेशा की तरह पहली पसंद बने हैं।

एडमिशन का दौर आज से हुआ शुरू
डीटीई के काउंसलिंग शेड्यूल के तहत जिन विद्यार्थियों को कॉलेज अलॉट हो गए हैं, अब उन्हें 18 से 21 अगस्त के बीच कॉलेज पहुंच कर प्रवेश पक्के करने होंगे। इस साल मुख्य काउंसलिंग के सिर्फ दो राउंड ही होने हैं, जिसको देखते हुए बताया जा रहा है कि रूंगटा कॉलेज में प्रवेश को लेकर गुरुवार से ही विद्यार्थियों और उनके पैरेंट्स कैंपस पहुंचना शुरू हो गए। शाम को 5 बजे आए अलॉटमेंट के बाद देर रात तक पैरेंट्स का जमावड़ा लग गया। कॉलेज में भीड़ लगी रही। ऐसी ही स्थिति दुर्ग बीआईअी के साथ भी बनी। काउंसलिंग शेड्यूल के तहत दूसरे राउंड के पंजीयन 22 से 28 अगस्त तक होंगे। इसके बाद दूसरे राउंड का सीट आवंटन 29 अगस्त को होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...