“डोनेट थोड़ा सा” ने अपने “गौ सेवा गोविंद सेवा” अभियान के 100 दिन किए पुरे… बच्चो से लेकर बड़ो ने मवेशियों और बेजुबानों को खिलाया खाना

दुर्ग। दुर्ग में रविवार को “डोनेट थोड़ा सा” ने अपने “गौ सेवा गोविंद सेवा” अभियान के 100 दिन पूरे हुए। इस कार्यक्रम के अवसर पर, गौ सेवा के अध्यक्ष अभिजीत पारख ने बताया कि इस सेवा के लिए रोटी, बिस्किट, हरा चारा, गुड़ आदि का भोजन प्रतिदिन की जाती है। इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में पायल कुमत, चैम्बर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष, राज आदित्य, पूर्वी आदित्य, विकास जायसवाल, स्मिता तांडी, मुकेश राठी, शशि राठी, ममता यादव, बड़जात्या परिवार, सूरज गुप्ता, साक्षी गुप्ता, शिवराज गुप्ता, प्रिय गुप्ता, दुर्गी गुप्ता, छाया ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

संस्था का मकसद मवेशियों को जिन्हें सही भोजन उपलब्ध नहीं होता, उनके लिए भोजन प्रदान करना है। अभिजीत पारख ने बताया कि गौ माता की सेवा हमारे संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है और इस ध्येय के साथ हम इस कार्य को संचालित कर रहे हैं। हम सभी को आग्रह करते हैं कि आप भी अपने पास के किसी एक के भोजन का संगठन करने में सहायता करें।

इस संघर्ष में अभिजीत पारख और उनकी टीम जिसमें योगेश पारख, सौरभ जैन, लाला गुप्ता, खुशबू शर्मा, नेहा शर्मा, भास्कर विश्वकर्मा, भानु निषाद, हर्षु विश्वकर्मा, रूपल गुप्ता, पलक गुप्ता, दीपशिखा ठाकुर, निशा सिन्हा, सविता ने प्रतिदिन अपनी सेवाएँ दी हैं। इस कार्यक्रम की शुरुआत टीम के सदस्यों द्वारा की गई थी, लेकिन धीरे-धीरे इसमें लोग जुड़ते गए हैं, चाहे वो अपने जन्मदिन, सालगिरह या पुण्यतिथि के अवसरों पर हो। यह सबका साझा प्रयास है कि हम सभी मिलकर इस नेक कार्य को सामाजिक दायित्व के रूप में निभाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...

कब्जा दिलाने पहुंची टीम पर फूटा भीड़ का गुस्सा,...

जगदलपुर। जिले के करपावंड में शुक्रवार को जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने की कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल हो गया. न्यायालय के आदेश...