श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर की सीटें इस बार भी फुल, पहले चरण की काउंसिलिंग में भर गई सीटें… ऐसा करने वाला रायपुर का एकमात्र कॉलेज

रायपुर। श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर (SSIPMT) ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। अपनी बेस्ट फैकल्टी, रिसर्च-इनोवेशन और प्लेसमेंट की बदौलत इस बार भी सीटें फुल हो गई है। ऐसा करने वाला रायपुर का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज है। जिसकी सारी सीटें पहले चरण की काउंसिलिंग में ही फुल हो गई है। श्रीगंगाजली एजुकेशन सोसाइटी के सेक्रेटरी और श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर के डायरेक्टर निशांत त्रिपाठी ने बताया कि, इंजीनियरिंग की 570 सीटों में से 550 सीटें भर गई हैं। बाकी शेष सीटों का अलॉर्टमेंट जल्द हो जाएगा। पिछली बार भी हमारी सीटें भर गई थी। इस बार सीटें जल्दी भर गई हैं, क्योंकि इसके पीछे हमारे संस्थान की मेहनत है। रिसर्च-इनोवेशन, कैंपस प्लेसमेंट, फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के अलावा अन्य चीजों पर फोकस काम कर रहे हैं। इसीलिए हमारी सारी सीटें पहले चरण की काउंसिलिंग में भर गई है। अब 18 अगस्त से एडमिशन का दौर शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रोसेस शुरू हो गया है। अगर किसी छात्र को किसी भी प्रकार के डाउट्स हैं तो वे कॉलेज कैंपस विजिट कर अपना समाधान करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...