MLA यादव तिरंगा यात्रा के बाद अब करेंगे प्रगति यात्रा: 251 किलोमीटर चलेंगे पैदल, कैसे रहेगी यात्रा की रूट? पढ़िए

भिलाई। भिलाई नगर के युवा विधायक देवेंद्र यादव चुनाव जीतने के बाद से लगातार जनता के बीच में है। लोगों के संपर्क में रहते हैं। चुनाव जीतने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई संकल्प यात्रा निकाली। फिर आमजन के साथ वार्ड के बैठकर चाय पर चर्चा की। इसके बाद कोरोना काल आया। तब भी विधायक देवेंद्र यादव लोगों से ऑॅनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और ऑनलाइन संवाद किए। लोगों की मदद की। इसके बाद हर वार्ड के हर गली मोहल्ले में चौपाल लगाकर भेंट मुलाकात किया गया। तब विधायक देवेंद्र यादव खुद हर घर तक पहुंचे और लोगों से मिले। इन सब के बाद अब प्रगति यात्रा की शुरूआत करने वाले है। 19 अगस्त से अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है। हर वार्ड के हर गली मोहल्ले से होकर यह प्रगति यात्रा गुजरेगी। विधायक देवेंद्र यादव पैदल पूरे वार्डों का भ्रमण करेंगे। इस यात्रा की शुरूआत सेक्टर 7 से की जाएगी। जो पूरे टाउनशिप के वार्डों से होते हुए खुर्सीपार छावनी के अंतिम वार्ड के अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर समाप्त होगी। इस यात्रा में विधायक यादव कुल 251 किलोमीटर पैदल चलेंगे और लोगों से भेंट मुलाकात करेंगे। साथ ही वार्डों में​ विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

​ इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के पहले उन्होंने तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें उन्होंने 76 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों उनके साथ जुड़ते गए और उनके साथ पैदल यात्रा किए। तिरंगा यात्रा के बाद अब विधायक देवेंद्र यादव प्रगति यात्रा शुरू करने वाले है।

विधायक देवेंद्र यादव भिलाई नगर के पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जिसे लोग नेता नहीं अपना बेटा मानते है। विधायक देवेंद्र यादव जब से विधायक बने हैं तब से वे लगातार जनता के बीच ही रहे हैं। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच की दूरी को पूरी तरह से खत्म कर दिए है। लेकिन विधायक देवेंद्र यादव ऐसे विधायक हैं, जिनसे लोग चाहे तो रोज और बड़ी ही आसानी से मिल जाते है। लोगों को विधायक के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती वे खुद लोगों के घरों में जाकर उनसे मिलते है। उनकी समस्या पूछते है और समाधान करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...