दुर्ग में फिल्मी स्टाइल में ड्रग्स पैडलिंग करते युवती अरेस्ट: स्कूटी से ले जा रही थी भारी मात्रा में गांजा… जानिए पुलिस ने कैसे पकड़ा?

दुर्ग। अब तक आपने पुरुषों को ड्रग्स तस्करी करते हुए देखा होगा उनके खिलाफ कार्रवाई होते देखा होगा। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म “गुड लक जेरी” की तरह ड्रग्स की तस्करी करते हुए लड़की पकड़ाई है। दुर्ग पुलिस ने स्कूटी में गांजा तस्करी करते हुए एक युवती को अरेस्ट किया है। युवती के पास से 9 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया जिसकी कीमत करीबन 1 लाख रुपए है इसके साथ ही उसेक पास से 1750 रुपए कैश और स्कूटी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि, उन्हें सूचना मिली थी एक युवती गांजा तस्करी में शामिल है और वो गांजा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने का काम करती है। लड़की होने के चलते पुलिस को उस पर शक भी नहीं होता है। लड़की को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस की टीम लगातार काम कर रही थी। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि राजनांदगांव जिला के अंबागढ़ चौकी अंतर्गत भलसेना गांव की रहने वाली लड़की निकिता ठाकुर रायपुर से गांजा की बड़ी खेप लेकर राजनांदगांव जिले की तरफ जा रही है।

पुलिस ने मुखबिर सहित पूरी टीम को उसे पकड़ने के लिए अलर्ट किया। ट्रेनी डीएसपी आकांक्षा पाण्डेय अपनी टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए उतई थाना क्षेत्र में अलर्ट थी। इसी दौरान उन्हें मेस्ट्रो स्कूटी से बताए गए हुलिया की लड़की आती दिखी। आकांक्षा पाण्डेय ने उतई नगर के पास युवती की स्कूटी को रुकवाया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक भूरे रंग का बैग मिला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में हनीट्रैप का खुलासा: अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप में...

भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी...

रायपुर। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं...

CG में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार में...

कोरबा। जिले में भाजपा किसान मोर्चा मंडल कोरबा के मंत्री कपिलेश्वर धीरज पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घायल कपिलेश्वर धीरज, जो भुलसीडीह के निवासी...

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की होगी भर्ती,...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था के कायाकल्प और युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूरी तरह एक्शन मोड में आ...