Free Bus Services for College Students in CG: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए निःशुल्क बस परिवहन सेवा की CM भूपेश की घोषणा पर अमल शुरु… HED ने मांगी जानकारी

  • युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान उठी थी मांग
  • विभाग ने सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों को लिखा पत्र
  • मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर की थी घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 15 अगस्त को घोषणा की गई थी कि ‘‘शासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को घर से कॉलेज और कॉलेज से घर आने-जाने के लिए बस के माध्यम से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस की घोषणा पर राज्य शासन द्वारा अमल शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महाविद्यालय के छात्रों के हित में यह घोषणा की है।

उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त शारदा वर्मा ने इस घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में सभी शासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। जिसमें शासकीय महाविद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों की जानकारी मांगी गई है, जो निःशुल्क बस परिवहन सेवा का लाभ लेना चाहते हैं। पत्र के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी मांगी गई है। जिसमें ट्रैवलर्स का नाम, बस रूट का नाम, महाविद्यालय के निकटतम बस स्टॉप के नाम और विधार्थी की घर से कॉलेज की दूरी से संबंधित जानकारी मांगी गई है। प्राचार्याें को उक्त जानकारी 28 अगस्त तक विभाग भेजने को कहा गया है। उल्लेखनीय है की युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान कॉलेज के छात्रों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

छत्तीसगढ़ को विजयादशमी पर दो नई ट्रेनों की सौगात...

रायपुर। विजयादशमी के मौके पर छत्तीसगढ़ को एक साथ दो नई यात्री रेल सेवाओं की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे प्रदेश...