भिलाई में शिव अर्पण सेवा समिति द्वारा ड्राइंग कॉम्पिटिशन का आयोजन: क्लास 1st से 5th तक के बच्चो ने लिया भाग… विनर्स को मिला आकर्षक पुरस्कार

भिलाई। शिव अर्पण सेवा समिति विगत 9 वर्षों से लगातार सेवा कार्य करते आ रही है। इसी कड़ी में समिति द्वारा 19 अगस्त को सेक्टर-4 के सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ विश्व मानवतावादी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच ड्राइंग कॉम्पिटिशन करवाया गया। जिसमे कक्षा 1st से 5th तक के सभी बच्चो ने भाग लिया जिसमे हर कक्षा से 1st,2nd,3rd सभी कक्षा से बच्चों को गिफ्ट समिति के द्वारा दिया गया और बच्चों ने पूरी खुशी से ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया। बच्चों ने ड्राइंग कॉम्पिटिशन के बाद गीत,कविता,कहानी, सुनाकर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। समिति के सदस्यों ने सभी बच्चो को पेंसिल और चॉकलेट देकर उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जिसमे समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों-सहयोगी।

आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सचिव शशिकांत चौहान, संयुक्त सचिव रोमन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, समिति के सदस्य सुधांशु, उज्ज्वल, कैलाश, प्रतिभा, मोनिका,आदि समस्त सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...