CM भूपेश के जन्मदिन पर ED ने 2 OSD मनीष और आशीष समेत सलाहकार के घर मारी रेड…भूपेश बोले- जन्मदिन पर ED को भेजने के लिए आभार मोदीजी

भिलाई। छत्तीसगढ़ में इन दिनों एक ही बात की चर्चा है। वो है ईडी की रेड की। रोज किसी न किसी के घरों में ईडी की दबिश जारी है। आज सीएम भूपेश का जन्मदिन है और ऐसे में सीएम भूपेश के करीबियों के घर ईडी की रेड पड़ गई है। रायपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास में दबिश दी गई है। वहीं दुर्ग जिले में सीएम भूपेश के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर ईडी पहुंची है। घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं।

सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के घर पर भी तड़के टीम पहुंची है। मनीष बंछोर, आशीष वर्मा के भिलाई तीन निवास और कारोबारी विजय भाटिया के नेहरू नगर ईस्ट स्थित मकान में सुबह से ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। मकान के अंदर और बाहर सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। इस कार्रवाई पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री जी और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन आज मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार। विनोद वर्मा मुख्यमंत्री के करीबी माने जाते हैं। राजनीतिक सलाहकार हैं। रायपुर से लेकर दिल्ली और बीबीसी लंदन में पत्रकारिता कर चुके विनोद वर्मा कांग्रेस पार्टी में प्रशिक्षण विशेषज्ञ भी रहे हैं।

फोटो- फाइल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...