CM बर्थडे स्पेशल: मुख्यमंत्री बघेल ने काटा 150 फीट लंबा और 430 किलो भारी केक… बोंजेलो के 65 लोगों की टीम ने किया है तैयार… केक पर सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं भी लगाई गई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। उनको तरह-तरह से बधाईयां मिल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री ने आज अपने जन्मदिन पर मल्टीलेवल पार्किंग में डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाला केक काटा। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यह स्पेशल केक बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया है। डेढ़ सौ फीट की लंबाई वाले इस केक का कुल वजन 430 किलोग्राम है। बेकिंग और आइसिंग डिवीज़न के 65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से इसे तैयार किया है। पूरे केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।

मुख्यमंत्री को आज जन्मदिन पर देश भर से बधाईयां मिल रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रीमंडल के सहयोगी मंत्री, विधायक, अधिकारियों व आम लोगों ने मुख्यमंत्री को बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी का धन्यवाद किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...