रिसाली में PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया कर्मा भवन का लोकार्पण… CM बघेल ने की थी घोषणा, प्रतिभावान का सम्मान भी हुआ

रिसाली। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार को कर्मा भवन का लोकार्पण दुर्ग ग्रामीण के विधायक व गृह मंत्री व PWD मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा- जो भी बोलो, जो भी सोचो और जो भी करो वह समाज के हित में हो, तभी हमारा समाज विकास कि गति में होगा। भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने 25 लाख की घोषणा की थी। तहसील साहू संघ के बैनर में आयोजित लोकार्पण समारोह में मंत्री ने कहा कि सामाजिक संगठन चलाने के लिए सोच अच्छा होना चाहिए। सामाजिक पदाधिकारियों के अलावा प्रत्येक सदस्य को समाज के हित में सोचना चाहिए और कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हनोदा और उमरपोटी पंचायत शहर से लगा हुआ है। जाने से नही लगता कि कार्य प्रणाली पंचायत की है। उनकी इच्छा है वहा भी समाज हित में कार्य हो। उनका प्रयास हमेशा रहा है कि समाज हमेशा संगठित रहे। इस अवसर पर तहसील साहू समाज ने मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महापौर शशि सिन्हा, समाज के जीवन साहू, सनीर साहू, डा सीमा साहू, शिशिर साहू, टिकम साहू, हरि द्वारका साहू, नवरत्न साहू, कबीर साहू, शैलेंद्र साहू, भीखम साहू, एमके साहू, तोरण अटल साहू आदि उपस्थित थे।

प्रतिभावान का किया गया सम्मान
लोकार्पण अवसर पर समाज के बच्चो और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। तहसील साहू संघ ने प्रतिभावान सामाजिक सदस्य व बच्चो का सम्मान किया। उन्हे स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...