इस राखी भाइयों की कलाइयों में सजेगी रंग-बिरंगी राखियां: रीपा में महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियां

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाईयों की कलाईयों पर स्व-सहायता समूहों की बहनों की राखियां एक बार फिर सजेंगी। राज्य के गौठानों में स्वसहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में राखियां तैयार कर रही हैं। राखियों में परम्परा के अनुरूप मौली-धागा, मोती जैसी अन्य वस्तुओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये राखियां आकर्षक होने के साथ-साथ भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक भी हैं।

राज्य के कबीरधाम जिले में भी महिला स्वसहायता समूह द्वारा रंग-बिरंगी राखियां बनायी जा रही है, जिसकी मांग बाजार में अच्छी-खासी बनी हुई है। ग्राम मैनपुरा की महालक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह ग्राम पंचायत मजगांव की कुसुम महिला ग्राम संगठन एवं अन्य समहू द्वारा तैयार की जा रही राखियों से इन समूहों को अच्छी आमदनी हो रही है। अब तक लगभग 15 से 20 हजार रुपए की राखियां बेची जा चुकी हैं। राखियां लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं और हाथों-हाथ बिक रही हैं।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में शुरू किए गए रीपा में ग्रामीणों को आजीविका के नए साधनों से जोड़ने के लिए नई-नई आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा रही है। इसी कड़ी में महिला समूहों द्वारा राखियां तैयार की जा रही हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...