CG क्राइम: पति काम करने गया था केरल… इधर पत्नी के हो गए युवक के साथ अवैध संबंध… फिर भाभी ने 2 देवरों के साथ मिलकर किया मर्डर, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

पति काम करने गया था केरल… इधर पत्नी के हो गए युवक के साथ अवैध संबंध

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोंडाहुर में एक युवक की हत्या हुई थी। जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। वही एक महिला फरार है। बतया जा रहा है की महिला अपने दो देवरों के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया था। घटना के पीछे अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। पुलिस ने आरोपी दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार महिला की तलाश जारी है।

11 अगस्त को गोंडाहुर के रहने वाले नकुल पांडे ने अपने बेटे नवदीप पांडे (30) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस मामला दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी थी। जिसके बाद उसकी लाश एक खेत में बहुत बुरी हालत में मिली थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून भी बह गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, जिसमें युवक की हत्या की पुष्टि हो गई।

पुलिस ने परिजनों और गांववालों से पूछताछ की, जिसमें ये पता चला कि नवदीप का गांव की ही एक महिला जेरोमिना तिर्की (30) के घर में आना-जाना था। दोनों के बीच अवैध संबंध थे। वहीं महिला का पति केरल में काम करने गया है। पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर उसे बुलाने को कहा, तो पता चला कि वो फरार हो गई है। हालांकि पुलिस ने उसके दोनों देवरों संजू तिर्की (27) और बृज तिर्की (25) को हिरासत में ले लिया, जिनकी भूमिका भी इस हत्याकांड में संदिग्ध पाई गई थी।

पुलिस की पूछताछ में दोनों देवर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि उनका बड़ा भाई केरल में काम करने गया है। इस बीच नवदीप उनके घर आने-जाने लगा। उनकी भाभी के साथ उसके नाजायज संबंध हो गए। इसके बाद से वो रोज आकर भाभी को परेशान करने लगा। जब भाभी ने ये बात बताई, तो हमने उसे रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।

9 अगस्त को जब नवदीप घर आया, भाभी के साथ मिलकर उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे बेहोश कर दिया। फिर बिजली का करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को खेत में बिजली के पोल के पास फेंक दिया। आरोपियों के जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने दोनों देवरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार भाभी की तलाश की जा रही है। पखांजूर एएसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...