वकील की हत्या: दिनदहाड़े चैंबर में घुसकर वकील की हत्या, हमलावरों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े चैंबर में घुसकर वकील की हत्या

क्राइम डेस्क। गाजियाबाद में दिनदहाड़े एक वकील की हत्या का मामला सामने आया है. गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट क्षेत्र तहसील में अज्ञात हमलावरों ने वकील की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के समय वकील अपने चैंबर पर बैठे थे. जानकारी के अनुसार वकील मोनू चौधरी को अज्ञात हमलावरों ने सिहानी गेट थाना क्षेत्र में मौजूद तहसील परिसर के अंदर चैंबर में घुसकर गोली मारी है. घटना के समय मृतक मोनू अपने चैंबर नंबर 95 में खाना खा रहे थे.

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर हमलावर कौन थे और कितने थे. फिलहाल तहसील के तमाम वकील मौके पर इकट्ठा हैं. पुलिस के अनुसार मोनू चौधरी का शव उनकी कुर्सी पर लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है. बता दें कि मोनू चौधरी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ चुके हैं.

हत्यारों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
सूचना पर कई थानों की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. पुलिस तहसील के आस-पास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि घटना बुधवार करीब दो बजे की है. जब नकाबपोश बदमाश वकील मोनू को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि मृतक वकील मोनू गोविंदपुरम के रहने वाले हैं. मौके पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी, डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल समेत भारी संख्या में पुलिस मौजूद है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...