IACP अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हुई दुर्ग संभाग के इस जिले की SP IPS भावना गुप्ता… पहली बार छत्तीसगढ़ की किसी महिला आईपीएस को मिला ये अवार्ड

-IPS भावना गुप्ता को सूरजपुर और सरगुजा में SP के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया अवार्ड
-इसके पहले छत्तीसगढ़ से IACP अवार्ड आईपीएस आरिफ़ शेख और संतोष सिंह को मिल चुका है

बेमेतरा। दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले की महिला SP आईपीएस भावना गुप्ता को IACP अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें, पहली बार छत्तीसगढ़ की किसी महिला आईपीएस को ये अवार्ड मिला है। उन्हें प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो हर साल दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 लीडर को दिया जाता है। इसके साथ ही वह यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं।

यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया गया है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में – अन्य महिला केंद्रित पहलों के बीच 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए हिम्मत प्रोग। आपको बता दें कि इससे पहले IACP अवार्ड आईपीएस आरिफ़ शेख और संतोष सिंह को मिल चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : इंटरसिटी एक्सप्रेस में पत्थरबाजी, महिला यात्री...

दुर्ग। दुर्ग से गुजर रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 12856 में पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। ट्रेन के S-5 कोच में सफर कर रही एक...

नगरी के चार स्कूलों में ‘सेहत प्रथम’ का अभियान,...

धमतरी। आयुर्सानिध्य क्लीनिकल एजुकेशनल एंड रिसर्च फाउंडेशन की ‘सेहत प्रथम’ परियोजना के तहत 24 और 25 अगस्त को नगरी विकासखंड के चार स्कूलों में...

नेपाल त्रासदी में फंसी बिलासपुर की महिला, 25 अगस्त...

बिलासपुर। नेपाल में आई भीषण आपदा के बीच बिलासपुर की एक महिला के फंसे होने की खबर सामने आई है। राजकिशोर नगर निवासी ब्यूटिशियन...

बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर दो पक्षों...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया पर किए गए कमेंट को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक...