CG में पेड़ पर लटका मिला 10 महीने के मासूम का शव: पिता ने ही की बच्चे की हत्या, पहले गला घोंटा फिर पेड़ से बांध दी लाश, आरोपी गिरफ्तार

CG में पेड़ पर लटका मिला 10 महीने के मासूम का शव

फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसे पढ़कर आपकी भी रूह कांप जाएगी। दरअसल, फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से लगभग 8 किलोमीटर दूर गनियारी गांव के जंगल में 10 माह के मासूम का शव पेड़ पर लटका मिला। इस घटना से सनसनी फैली हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है की पिता ने 10 महीने के बेटे को मारकर जंगल में पेड़ से बांध दिया। बच्चे की पहचान फिंगेश्वर के रहने वाले दौलत बंजारे के बेटे ऋषभ के रूप में हुई है। पिता ने बच्चे को क्यों मारा, इसकी पूछताछ चल रही है। आरोपी ने बेटे की हत्या की बात कबूल कर ली है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

फिंगेश्वर के रहने वाले दौलत बंजारे मानसिक रूप से बीमार था। उसका काफी समय से इलाज चल रहा था। गुरुवार को भी वो अपनी दवा लाने के लिए आरंग गया था। इसके बाद वो शाम 5 बजे आरंग से वापस फिंगेश्वर अपने घर लौटा।

थोड़ी देर के बाद उसने अपने 10 महीने के बेटे ऋषभ को लिया और टहलाने के बहाने घर से बाहर निकल गया। उसने घर का दरवाजा भी बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया।

इस बीच परिवार वाले परेशान होते रहे। रात 10 बजे दौलत बंजारे वापस घर लौटा, लेकिन उसके पास बच्चा नहीं था। परिजनों के पूछने पर उसने बताया कि बेटे को वो फेंक आया है। तब तक उसने हत्या की बात नहीं बताई।

परिवार वाले रातभर बच्चे को हर जगह ढूंढते रहे। रात में ही परिजनों ने बच्चे की गुमशुदगी की सूचना भी पुलिस को दे दी। सुबह ग्राम गनियारी के जंगल में गांव वालों ने बच्चे की लाश पेड़ पर लटकी देखी और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने जींस की फंटी हुई पैंट से बच्चे के गले को बांधा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी पिता दौलत बंजारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने बताया कि आरोपी का 3 साल का एक बच्चा और है, ये छोटा बेटा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...

नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक को...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग छात्रा के साथ अशोभनीय हरकत और बैड टच करने के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय ने...

CG News : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों...

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की मौत हो गई। बलौदा थाना क्षेत्र...

सक्ती गोलीकांड : कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, रामकुमार...

रायपुर। सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की नकाबपोश युवकों द्वारा की गई हत्या के मामले की जांच के...