कल रायपुर में गृह मंत्री शाह; पूरे दौरे का शेड्यूल जारी…देखिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 2 सितंबर को सुबह 10.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरिया कला रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुँच कर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता की ओर से आरोप पत्र जारी करेंगे। मंत्री शाह दोपहर 2.10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकॉप्टर से खैरमल अर्जुंदा सरायपाली रवाना होंगे। मंत्री शाह अपरान्ह 3.15 बजे से संध्या 4.30 बजे तक खेरमाल अर्जुन्दा सरायपाली में जनजातियों द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे। वह संध्या 4.30 बजे सभा स्थल से सड़क मार्ग द्वारा हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। जहां से संध्या 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे तथा संध्या 6 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...