भिलाई में ट्रक ने युवक को कुचला: तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर… एक की मौके पर ही गई जान, एक की हालत गंभीर, चार बच्चों ने खोया पिता; सड़क…

भिलाई। दुर्ग जिले में लगातार हादसे की खबर सामने आ रही है। ताजा मामला भिलाई पावर हाउस का है जहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई है। खुर्सीपार में तेज रफ्तार ट्रेलर ने रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे 56 में दो लोगों को आपने जद में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि इसमें एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल का उपचार जिला अस्पताल दुर्ग में जारी है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक गंगा सागर यादव (उम्र 38 साल) आश्रम के पास जोन तीन खुर्सीपार में रहता था। वो रात में चौकीदारी और दिन में कबाड़ बिनने का काम करता था। रविवार दोपहर एक बजे के करीब पॉवर हाउस चौक दुर्गा धर्म कांटा के पास वो सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर CG 07 C 5238 अचानक आया और दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। एक युवक दूर जो गिरा वहीं गंगा सागर ट्रेलर के नीचे आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने खुर्सीपार पुलिस को सूचना दी।

खुर्सीपार थाना प्रभारी उमेंद कुमार टंडन खुद मौके पर पहुंचे और घायल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भिजवाया वहीं शव को मरचुरी भिजवाया गया। घायल युवक की हालत गंभीर होने से उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रेलर चालक कोमल वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। गंगा सागर के दो लड़के मुकेश, राकेश और दो लड़कियां मनीषा और उर्मिला हैं। पत्नी सोनी देवी हाउस वाइफ है। पिता की मौत के बाद से चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिजन सूचना मिलते ही लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मरचुरी पहुंचे। वहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...