दुर्ग में करंट लगने की वजह से युवक की मौत: सड़क निर्माण कंपनी का था कर्मचारी, बिजली की तार गिरी फिर… पढ़िए पूरी खबर

दुर्ग। दुर्ग में करंट लगने की वजह से एक युवक की मौत हो गई है। आपको बता दें, बिजली तार के चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ये मामला दुर्ग जिले के थाना अंडा क्षेत्र का है। युवक की पहचान दीपक पाटिल, पिता रमेश पाटिल, उम्र 22 साल निवासी ग्राम भुइयाभाटा जिला बेमेतरा के रूप में हुई है। मृतक पुलगांव चौक से अंडा तक हो रहे सड़क निर्माण में SKC कंपनी का कर्मचारी था। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 5 बजे की है। अंडा पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुटी है। सवाल बिजली विभाग पर भी उठ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, दीपक अंडा में दीपक जोशी के यहां किराय से मकान लेकर रहता था। उसके साथ SKC में काम करने वाले दो तीन लड़के और रहते थे। जिस घर में दीपक किराय से रहता था उसी के बाहर उसका शव पाया गया। सोमवार सुबह शव को देख मकान मालिक ने अंडा पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

अंडा पुलिस इसे करंट की चपेट में आने की दुर्घटना बता रही है। दीपक के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि रविवार देर रात वो पेशाब करने के लिए कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकला था। उस दौरान वो लोग भी नींद में थे। इसके चलते उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया कि दीपक अंदर आया कि नहीं। सुबह तड़के 5 बजे उसे खंभे की तार के ऊपर गिरा पाया गया।

इस दुर्घटना में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि रात में बारिश और तेज हवा से बिजली के खंभे से तार टूटकर नीचे गिर गई थी। वह तार दीपक के मकान के ठीक सामने गिरी थी। नींद में जब दीपक पेशाब करने बाहर गया तो वो करंट की चपेट में आ गया और वहीं उसकी मौत हो गई। यदि बिजली विभाग ध्यान देता और लाइट को काट देता तो ये हादसा नहीं होता।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...