कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा: 8 को राजनांदगांव आ रहे है खड़गे, किसान महासम्मेलन को करेंगे संबोधित, 8 या 9 को आ सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं। खड़गे राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके लिए जिला सहकारी बैंक से जुड़े जनप्रतिनिधियों के साथ ही कांग्रेस संगठन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को हुई कांग्रेस की विस्तारित बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे का कार्यक्रम तय हुआ। जिसके बाद पार्टी खड़गे के कार्यक्रम की तैयारी में जुट गयी है।

8 सितंबर को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का छत्तीसगढ़ दौरा होगा। तय कार्यक्रम के मुताबिक राजनांदगांव में वो आमसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटेंगे। आपको बता दें कि दो दिन पहले राहुल गांधी पर छत्तीसगढ़ दौरे पर आये थे, इस दौरान उन्होंने युवा मितान सम्मेलन को संबोधित किया था।

जानकारी के मुताबिक खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान ना सिर्फ आमसभा को संबोधित करेंगे, बल्कि पार्टी नेताओं से चर्चा भी करेंगे। खड़गे के दौरे के बाद पार्टी के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट भी जारी हो सकती है। 8 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनांदगांव दौरे के बाद स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में चर्चा के बाद ही नाम हाईकमान के पास अप्रूवल के लिए भेजे जाएंगे। इससे पहले 4 या 5 सितंबर को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक संभावित थी। लेकिन अब उसमें विलंब हो सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...