CG में हेड कांस्टेबल सस्पेंड: शराब के नशे में मंदिर के दरवाजे पर किया था पेशाब, VIDEO आया था सामने, SSP ने लिया एक्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। उसने नशे में धुत्त होकर मंदिर के दरवाजे पर पेशाब कर दिया। पुलिस वाले की इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि, प्रधान आरक्षक मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़े होकर पेशाब कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक निलंबित हेड कांस्टेबल सरस्वती नगर थाना में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल कुलभूषण सिंह का एक विडियों सामने आया है। जिसमें वह शराब के नशे में मंदिर के साथ मौजूद है। विडियों में कुलभूषण सिंह के अशोभनीय कृत्य पर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने गहरी नाराजगी जताते हुए एक्शन लिया है। एसएसपी ने शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के इस एक्शन के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, H1N1 के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर 10 नए संक्रमित मरीज मिले...

ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कर्मचारी आवास...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ....