दुर्ग में चिटफंड निवेशकों के लिए अच्छी खबर: यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी के संपत्ति की नीलामी के दो चरण पूर्ण, करोड़ों रूपए हुए रिकवर… थर्ड स्टेज का ऑक्शन 14 को

दुर्ग। दुर्ग जिले में चिटफंड निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। जिन्होंने यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी में पैसे लगाए थे और उनके पैसे दुब गए थे। जिला प्रसाशन इस कंपनी के संपत्ति की कुर्की कर रहा है। गौरतलब है कि, वर्ष 2016 से यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी के विरूद्ध संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई के संबंध में लंबित प्रकरण पर कुर्की उपरांत नीलामी की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

निवेशकों के हितों का संरक्षण के अधिनियम-2005 के तहत् निवेशकों से धन राशि जमा कराकर उनके धन की राशि वापस नहीं किये जाने के कारण यश ड्रीम रियल स्टेट कंपनी और संचालकों की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए अंतरिम कुर्की आदेश को विशेष न्यायालय दुर्ग द्वारा अत्यांतिक (अंतिम) पुष्टि की गई थी। कलेक्टर दुर्ग पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा कुर्की की गई संपत्ति का विक्रय तथा निवेशकों को नियमानुसार राशि वापसी की कार्यवाही पूर्ण करने हेतु तहसीलदार दुर्ग, मिलाई-3 और पाटन को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया था।

  • प्रथम चरण में तहसील पाटन में स्थित संपत्ति की नीलामी दिनांक 31/8/23 को गई,जिसके अंतर्गत एक करोड़ 17 लाख में संपत्ति की नीलामी की गई।
  • द्वितीय चरण में तहसील दुर्ग अन्तर्गत स्थित संपत्ति की नीलामी दिनांक 4 सितम्बर 2023 को तहसीलदार दुर्ग द्वारा की गई। तहसील दुर्ग के कोहका, नगपुरा, अंजोरा एवं अंडा स्थित 6 स्थानों के लगभग 4 करोड़ 41 लाख 37 हजार 884 रूपये की राशि के संपत्ति की नीलामी में कुल राशि 20 करोड़ 49 लाख 82 हजार रुपए की प्राप्ति हुई हैं।
  • तृतीय चरण में भिलाई-3 तहसील में स्थित संपत्ति की 14 सितंबर 2023 को नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। समस्त नीलामी उपरांत प्राप्त राशि से निवेशकों की राशि वापसी की कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...