भिलाई-चरोदा में करोड़ो की लागत से हुए निर्माण कार्य का महापौर ने किया भूमिपूजन: इस वार्ड में होगा आरसीसी रोड का निर्माण, कन्या शाला को मिली मॉडल टायलेट की सौगात

भिलाई। भिलाई – चरोदा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 07 विश्व बैंक कॉलोनी में 98 लाख रुपए की लागत से आरसीसी रोड का निर्माण होगा। इसके लिए महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को भूमिपूजन किया। उन्होंने भिलाई-3 के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में मॉडल टायलेट निर्माण की भी सौगात दी।

भिलाई – चरोदा में जनभावना के अनुरूप विकास कार्यों को साकार किया जा रहा है। इसी कड़ी में महापौर निर्मल कोसरे ने वार्ड क्रमांक 07 विश्व बैंक कॉलोनी में आरसीसी रोड और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला भिलाई-3 में मॉडल टायलेट निर्माण के लिए भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करवाया। विश्व बैंक कॉलोनी के सेक्टर 01 और 02 में आरसीसी रोड का निर्माण कार्य 98 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। वहीं कन्या शाला में 06 लाख रुपए की लागत से मॉडल टायलेट बनाया जाएगा।

महापौर निर्मल कोसरे ने बताया कि विश्व बैंक कॉलोनी में सड़क निर्माण की पुरानी मांग थी। इस सड़क के बन जाने से कॉलोनी के लोगों की आवाजाही में हो रही दिक्कत दूर हो जाएगी। इसी तरह कन्या शाला में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए मॉडल टायलेट का निर्माण स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर सौगात साबित होगी। महापौर ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी अनेक विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, मनोज कुमार डहरिया, एम. जॉनी, वार्ड 07 के पार्षद संतोष तिवारी, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, पूर्व पार्षद आशीष वर्मा, कन्या शाला की प्राचार्य निशा जैन, सीएसई खिलेश्वर वर्मा, अभिषेक वर्मा,शिक्षकगण जितेंद्र मढ़रिया, देशबंधु शर्मा, तनुजा दीवान, सुनीता गजपाल, हर्षप्रभा साहू, दीप्ति पटनायक, गणमान्य नागरिक हुसैन अहमद, सुरेश वर्मा सहित नगरवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...