केंद्रीय गृहमंत्री का बस्तर दौरा अचानक रद्द: इस कारण दिल्ली से रवाना नहीं हुए अमित शाह… प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने किया परिवर्तन रैली का शुभारंभ; कांग्रेस ने कहा- यात्रा फ्लॉप

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा ने आज बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा में परिवर्तन रैली निकाली। जिसका शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करने वाले थे। परंतु मौसम में खराबी के कारण उनकी फ्लाइट दिल्ली से रवाना नहीं हो पाई। जिसके बाद भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर परिवर्तन रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है। किसी से भी पूछो 2024 में प्रधानमंत्री कौन बनेगा तो एक ही आवाज आती है नरेंद्र मोदी बनेंगे। इसलिए बस्तर की 12 विधानसभा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ सारा हम जीतेंगे।

भाजपाइयों ने कांग्रेस पर बोला हमला
अरुण साव ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ के लोगों को लूटने वालों की सरकार चल रही है। एक भी वादा कांग्रेस ने पूरा नहीं किया। अगर बस्तर की जनता कुर्सी में बैठाना जानती है तो, कुर्सी से उतारना भी जानती है। प्रधानमंत्री आवास से वंचित करने का काम कांग्रेस ने किया। वहीं पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि, आपका आशीर्वाद मिलेगा और परिवर्तन होकर रहेगा। बस्तर के तेंदूपत्ता तोड़ने वालों का कांग्रेस ने अपमान किया। हमने चरण पादुका योजना शुरू की थी जिसे कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिया।

कांग्रेस ने साधा निशाना
गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X में पोस्ट कर कहा कि, यात्रा में जनता नहीं पहुंची है, परिवर्तन यात्रा फ्लॉप बताया हो गई है।

ऐसा रहेगा कार्यक्रम
परिवर्तन यात्रा का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव पहले चरण का नेतृत्व कर रहे हैं। पहले चरण में यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। इसका समापन बिलासपुर में होगा। इस दौरान करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे। वहीं दूसरे चरण का यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे।

PM मोदी होंगे शामिल
इस यात्रा के समापन में खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...