PM मोदी पहुंचे रायगढ़: 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं राष्ट्र को किया समर्पित, बोले- मेरे लिए पावर हाउस की तरह है छत्तीसगढ़… मंच पर डिप्टी CM सिंहदेव भी रहे उपस्थित, जनसभा के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री

रायगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ पहुंच चुके है। आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खराब मौसम के बावजूद रायगढ़ पहुँच चुके हैं। पीएम मोदी का एयर स्ट्रिप प्रमुख सचिव अमितभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा, एसएसपी सदानंद कुमार ने स्वागत किया। पीएम मोदी अभी सरकारी कार्यक्रम के मंच पर है। वहां राज्य सरकार की तरफ से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव , नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी मौजूद हैं। सरकारी योजना 6350 करोड़ की रेल परियोजनाएं देश को समर्पित की। इसके साथ ही साथ ही छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। इसके बाद वे विजय शंखनाद रैली को संबोधित करने पहुंचे है।

PM मोदी ने कहा कि, आज छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए आज अनेक योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। जी-20 में पहुंचे अनेक देश के राष्ट्राध्यक्ष भारत से प्रभावित होकर गए हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, छत्तीसगढ़ मेरे लिए पावर हाउस की तरह है। प्रदेश के विकास के लिए हमने निरंतर काम किया है। आने वाले समय में देश में ऐसे प्रोजेक्ट की संख्या बढ़ेगी और इसका लाभ छत्तीसगढ़ जैसे राज्य के लिए जरूर मिलेगा। कोयला खदान को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही खदानों से निकले पानी से खेतों की सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। हम जंगल-जमीन की रक्षा भी करेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास भी करेंगे।

प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हर 10 में से 1 व्यक्ति सिकलसेल से ग्रसित है। इनके लिए केंद्र के जरिए जो काम कर रहा है, मैं उसका शुक्रिया अदा करता हूं। राज्य ने उन सभी उत्तरदायित्वों का पालन किया, जो राज्य के क्षेत्र के हैं। संघीय ढांचे को इसी तरह आगे लेकर जाएंगे। मैंने भेदभाव महसूस नहीं किया। बतौर एक साथी, बतौर हक केंद्र की ओर से कभी हाथ तंग नहीं रहे। आने वाले समय में इस संघीय ढांचे की व्यवस्था को आगे बढ़ाते रहेंगे। सभी क्षेत्रों में साझा भागीदारी से विकास करेंगे। मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं।

प्रधानमंत्री लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इसमें पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन 50 किमी लंबी है। इसका निर्माण लगभग 516 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। साथ ही चांपा और जामगा रेलखंड के बीच 98 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन का निर्माण करीब 796 करोड़ रु की लागत से किया गया है। तलाईपल्ली कोयला खदान को एनटीपीसी लारा सुपर थर्मल पावर स्टेशन (एसटीपीएस) से जोड़ने वाली एमजीआर (मेरी-गो-राउंड) प्रणाली भी शामिल है। 2070 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित एमजीआर प्रणाली, कोयला खदानों से बिजली स्टेशनों तक कोयला परिवहन में सुधार के लिए बनाई गई है। प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत कुल 210 करोड़ रुपये की लागत से दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...